खलीलाबाद: बयारे गांव में प्रॉपर्टी विवाद के चलते दो सगे भाइयों ने रोका अंतिम संस्कार, बच्चे के साथ की मारपीट
बेयारे गांव में संपत्ति विवाद को लेकर अंतिम संस्कार रोकने का मामला सामने आया है। मीरा देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके जेठ की देखभाल वह और उनका 12 वर्षीय बेटा करते थे। बुधवार को मौत के बाद आमी नदी किनारे अंतिम संस्कार के दौरान अन्य भाई पहुंच गए और जबरन हस्तक्षेप किया। विरोध करने पर बच्चे के साथ मारपीट कर भगा दिया और धमकी दी।