जालौन: कुठौन्द थाना क्षेत्र में जालौनी माता मंदिर परिसर का डीएम व एसपी ने किया भ्रमण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दिए निर्देश
Jalaun, Jalaun | Mar 30, 2025 रविवार की दोपहर 3:00 बजे कुठौन्द थाना क्षेत्र से जानकारी प्राप्त हुई जालौनी माता मन्दिर परिसर का जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे व पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने निरीक्षण किया और नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जांच की साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और नवरात्रि को सकुशल तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर जिसे निर्देश दिए गए।