मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर में वर्षों से अवैध रूप से बिना परमिशन के चल रही पैथोलॉजीयो पर सोमवार को तहसीलदार शिवराम कनासे,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेंद्र मिमरोट,डॉ यशवत इंगला,नायब तहसीलदार निशा कनास व पटवारी शांताराम पवार की सयुक्त टीम ने दोपहर दो बजे तक कार्यवाही करते हुए नगर के इंदौर रोड, एमजी रोड,महेश्वर रोड,बस स्टैंड रोड स्थित पैथोलॉजीयो पर कार्यवाही की है।