एटा: निधौलीकलां में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी गठित, मोहित पाठक और दीपक मिश्रा ने की अध्यक्षता
एटा निधौलीकलां में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की जिला और नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह आयोजन मैन बाजार तिराहा स्थित सत्यम पंडित के प्रतिष्ठान पर जिलाध्यक्ष मोहित पाठक और जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ।जिला कार्यकारिणी में रामकिशन कौशिक को जिला उपाध्यक्ष, कुलदीप गौड़ को जिला महामंत्री और अरुण उपाध्याय को जिला मंत्री नियुक्त किया गया।