परिहार प्रखंड की बथुआरा पंचायत ने बाल विवाह जैसी कुरीति के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए खुद को बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मुखिया धनेश्वर पासवान द्वारा शिक्षा संवाद सह छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।