बरहट: मलयपुर पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड, 581 महिला सिपाही बनीं बिहार पुलिस का हिस्सा
Barhat, Jamui | Jun 20, 2026 जमुई के मलयपुर पुलिस लाइन में शनिवार को आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में 581 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों ने सफल प्रशिक्षण पूरा कर बिहार पुलिस सेवा में कदम रखा। पासिंग आउट परेड के दौरान भावुक दृश्य देखने को मिले। कार्यक्रम 2 बजे तक चला। इस दौरान किसी ने मां को गले लगाकर खुशी जाहिर की, तो किसी ने माता-पिता के चरणों में दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।