सुवासरा: सीएम मोहन यादव ने मंदसौर में की सुवासरा से सीतामऊ होते हुए मंदसौर फोरलेन की घोषणा, MLA हरदीप सिंह डंग ने जताई ख़ुशी
सुवासरा मंदसौर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मंच से सुवासरा ,सीतामऊ ,मंदसौर तक के फोरलेन रोड बनाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद विधायक हरदीप सिंह डंग द्वारा मुख्यमंत्री के करीब पहुंचकर उनका ताली बजाकर इस घोषणा को लेकर खुशी का इजहार किया ।फोरलेन रोड बनने से इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी काफी सुविधा आने-जाने में मिलेगी काफी राहत ।