हिलसा: हिलसा शहर के स्टेशन रोड पर बिजली ट्रांसफार्मर के कनेक्शन बॉक्स में लगी आग
Hilsa, Nalanda | Apr 20, 2026 हिलसा शहर के स्टेशन रोड स्थित सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय के समीप सोमवार की दोपहर मे एक बिजली ट्रांसफार्मर पर लगे कनेक्शन बॉक्स में अचानक आग लग जाने से लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की दोपहर मे अचानक ट्रांसफार्मर पोल के कनेक्शन बॉक्स में धुआं होते-होते आग लग गई। उसमे से तार गलकर आग की लपेट नीचे गिरने लगा।