लखीमपुर: राजापुर चौकी के सामने टाटा मैजिक में 26 सवारियों को बैठाने का वीडियो वायरल, ओवरलोडिंग पर फिर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी में क्षमता से अधिक सवारियां ढोने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में राजापुर पुलिस चौकी के सामने और एआरटीओ कार्यालय के पास सड़क पर दौड़ रही एक टाटा मैजिक में करीब 26 यात्रियों के के सवार होने का दावा किया गया है परिवाहन विभाग और ट्रैफिक विभाग की कार्य शैली पर सवाल उठने लगे है।