उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह रविवार की दोपहर करीब 4:00 बजे शिकोहाबाद क्षेत्र में एक उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मौलाना अरशद मदनी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा महासचिव रामगोपाल यादव के बयानों पर पलटवार किया।