आगरा: शहर में जल भराव की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में किया जोरदार प्रदर्शन
Agra, Agra | Jul 10, 2025 आगरा में कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने ढोल नगाड़े लेकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की, शहर में बढ़ती जलभराव, खराब सड़कों और पेयजल संकट को लेकर नगर निगम का घेराव किया, प्रदर्शनकारियों ने आगरा स्मार्ट सिटी को नरक सिटी बताते हुए नगर निगम प्रशासन की नीतियों पर सवाल खड़े किए।