आगरा: कालिंदी विहार में अध्यापिका से दिनदहाड़े फोन छीनकर भागा शातिर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
Agra, Agra | Jul 10, 2025 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत कालिंदी विहार में दिनदहाड़े शातिर एक अध्यापिका का फोन लूट कर फरार हो गया, तस्वीरों में आप देख सकते हैं शातिर घटना को अंजाम देकर भागते हुए दिखाई दे रहा है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, अध्यापिका ने थाना ट्रांस यमुना पर तहरीर दी है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।