औरैया: कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर निवासी किशोरी ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, कानपुर रेफर
मोहल्ला ब्रह्म नगर निवासी एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते सुबह 11 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी हुई तब तक किशोरी की हालत बिगड़ती देख परिजनों द्वारा उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के उपरांत गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपूर रेफर कर दिया।