औरैया: पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने शहर के देवी मंदिरों पर किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का परखा
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बुधवार की देर शाम करीब 10 बजे शहर के देवी मंदिरों पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आसपास की व्यापारियों से भी वार्ता करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने शहर के फूलमती मंदिर पहुंचकर पहले देवी मां के दर्शन किए इसके उपरांत सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।