पीरटांड: दहेज प्रताड़ना के आरोपी मो शाहबुद्दीन को मुफस्सिल पुलिस ने झरियागादी से पकड़ कर कोर्ट में पेश करते हुए भेजा जेल।
दहेज प्रताड़ना मामले में मुफस्सिल पुलिस ने झरियागादी से मोहम्मद शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर सोमवार को सिविल कोर्ट में पेश किया। जहां से इसे जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि इस पर दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट करने और उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगा था।