बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में रवाइच ठाकुरबाड़ी के पास नए ऑटो स्टैंड की शुरुआत, जाम से मिलेगी राहत
बख्तियारपुर नगर क्षेत्र के गणेश चौक पर लगने वाले भीषण जाम से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद ने नया कदम उठाया है। 4 मई को दोपहर करीब 3 बजे प्रखंड मुख्यालय के पास रवाइच ठाकुरबाड़ी के समीप बैटरी रिक्शा व टेंपो स्टैंड का उद्घाटन किया गया। अब पश्चिमी क्षेत्र से आने वाले ऑटो यहीं रुकेंगे। इससे स्टेशन रोड स्थित अस्पताल जाने वाली एम्बुलेंस को राहत मिलने की उम्मीद है।