जमुनहा: महोली निवासी प्रसूता की निजी नर्सिंग होम में हुई मौत,पति ने समय से इलाज शुरु ना करने का आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर
महोली निवासी सलमा को प्रसव पीड़ा होने पर पति ने उसे मटेरा बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। इसराइल का कहना है कि महिला की हालत बिगड़ रही थी लेकिन समय से इलाज शुरू नहीं किया गया। इसके बाद आपरेशन करने की बात कही गई। लेकिन आपरेशन से पहले की महिला की मौत हो गई। इसराइल ने रविवार को हरदत्त नगर गिरंट थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।