करनैलगंज: ग्राम पंचायत पसका में पूर्व सांसद व विधायक ने पंचायत सचिवालय एवं खाद्यान्न भवन का फीता काटकर किया उद्घाटन
रविवार सुबह 11 बजे विकासखंड परसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पसका में पंचायत सचिवालय एवं खाद्यान्न भवन का उद्घाटन समारोह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिंकू सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह रहे। पूर्व सांसद व विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया।