हाथरस: बिजली के पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत, मौके पर लोगों की भीड़, सूचना पर पहुंची पुलिस
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भोजा बंबा पटरी पर बिजली के पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना को देख मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित भैंस मालिक मोनू पुत्र विजय सिंह द्वारा दी गई सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। बिजली के पोल में दौड़ रहे करंट के बारे में कई बार सूचना दी गई थी।