कुम्भराज: बड़ोद गांव: खेत में ट्यूवेल मशीन 240 फीट पर पहुंची, गड्ढे से निकलने लगा 4 इंच पानी, वीडियो वायरल
कुंभराज तहसील के बड़ोद गांव में किसान अजय सिंह मीना के खेत पर ट्यूवेल लगाने के दौरान 240 फीट की गहराई होने पर अपने आप 4 इंच पानी निकलने का दावा किया गया है। 27 अक्टूबर को वायरल वीडियो में जैसा बताया गया, 240 फीट की गहराई होने पर अपने आप 4 इंच पानी निकलने लगा। जैसे ही खबर फैली आसपास के गांव से किसान देखने पहुंचे। जिसका वीडियो जमकर अब वायरल हो रहा है।