मऊरानीपुर: उल्दन थाना क्षेत्र में खेत में बकरी चराते किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत; परिजनों ने मांगा मुआवजा
झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के राजगिर गांव में गुरुवार शाम खेत में बकरी चरा रहे 54 वर्षीय किसान भारत कुशवाहा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गरीब किसान के परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।