कांके: E रिक्शा लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार, एसएसपी ने दी जानकारी
Kanke, Ranchi | Jul 28, 2025 रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस लूट में इस्तेमाल किया गया मोबाइल और कुल 9 ई-रिक्शा भी बरामद किए गए हैं, जिनमें से 8 अन्य मामलों में चोरी किये गये थे। पीड़ित दीना नाथ महतो ने बीते 18 जुलाई को अरगोड़ा थाना में शिकायत दरेज कराया था।