धनघटा: महुलीया खुर्द गांव में दर्दनाक हादसा, आवारा कुत्तों के हमले में 8 वर्षीय मासूम की हुई मौत
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम महुलिया खुर्द में गुरुवार सुबह लगभग 8:00 बजे एक हृदयविदारक घटना में 8 वर्षीय मासूम बच्चे की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, मासूम अपने घर के पीछे खेल रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्य