गिरिडीह: माहुरी वैश्य महामंडल के महाधिवेशन के दूसरे दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
माहुरी वैश्य महामंडल के महाधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को 9 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा पचम्बा स्थित तुलसी भवन से प्रारंभ होकर पेठीयातांड होते हुए मुख्य बाजार का भ्रमण कर पुनः तुलसी भवन पहुंची। शोभा यात्रा में भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।