पूर्णिया की गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने 44.41 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा। धमदाहा में 5.30 ग्राम स्मैक दो जिंदा कारतूस के साथ धंधेबाज गिरफ्तार हुए है। पूर्णिया पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास सा स्मैक, कारतूस, मोबाइल, कैश और बाइक समेत कई सामान बरामद किए हैं।