सुपौल: सुपौल के महावीर चौक पर घंटों लगा भीषण जाम, चिलचिलाती गर्मी में फंसे लोग हुए बेहाल
Supaul, Supaul | Jun 9, 2026 सुपौल शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल महावीर चौक को कई घंटों तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे राहगीर, वाहन चालक और यात्री चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी के बीच घंटों सड़क पर खड़े रहने को मजबूर रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।