ग्वालियर गिर्द: रेत के 3 डिपो पर छापामार कार्रवाई, माइनिंग विभाग और पुलिस को देख मौके से भागे माफिया, 20 ट्रॉली रेत जब्त
ग्वालियर में अवैध खनन और रेत के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं में हड़कंप मचा दिया। माइनिंग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराजपुरा क्षेत्र के शताब्दीपुरम और आदित्यपुरम में संचालित अवैध रेत डिपो पर छापा मारा और 20 ट्रॉली रेत जब्त कर ली। अधिकारियों की दबिश की सूचना मिलते ही कई संचालक मौके से फरार हो गए।