रसड़ा: नगरा जीप स्टैंड के पास साइकिल से घर जा रही बीए की छात्रा को टेलर ने कुचला, मौके पर मची अफरातफरी
Rasra, Ballia | Jan 30, 2026 बलिया: नगरा थाना क्षेत्र के नगरा जीप स्टैंड पास शुक्रवार की शाम 4 बजे के आसपास बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार टेलर से कुचलकर साइकिल सवार निधि यादव 20 वर्ष की मौत हो गई। मृतक नगरा थाना के कमरौली निवासी अरविंद यादव की पुत्री थी और नगरा जयप्रकाश महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। जो घटना के समय साइकिल से कॉलेज से निकलकर अपने घर जा रही थी।