रहुई: मिर्ज़ापुर गांव के पास लू लगने से वृद्ध की मौत
Rahui, Nalanda | May 25, 2026 रहुई थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास खेत के किनारे एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी जानकारी गांव वालों को मिली तो ग्रामीण देखने के लिए उक्त स्थल पर पहुंचे। घटना को जानकारी रहुई थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचे और जांच कर शव की पहचान की। मृतक की पहचान गैबी गांव निवासी 80 वर्षीय बिरजू राम के रूप में की