शाहगंज: खुटहन क्षेत्र में कांवड़ियों के मार्ग पर खुले में बिक रहा मांस
खुटहन क्षेत्र में शासनादेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कांवड़ियों के मार्ग पिलकिछा रोड व जिला मुख्यालय मार्ग पर मांस की दुकानें बेधड़क संचालित हो रही हैं। शासन ने आदेश दिया था कि कांवड़ मार्ग पर मांस बिक्री बंद रहेगी और काटने बेचने की प्रक्रिया पर्दे में की जाएगी, लेकिन यहां खुलेआम जानवर हलाल किए जा रहे हैं।