शाहगंज: अरंद गांव के ग्रामीणों में जंगली जानवरों का डर, वन विभाग की टीम ने शुरु किया सर्च अभियान
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र स्थित अरंद गांव में जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। शनिवार की रात दो अज्ञात जंगली जानवरों ने गांव में हमला कर 5 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर जानवर झाड़ियों में भाग निकले।