शाहगंज: खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खेतासराय पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के पास 1 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी सतीष कुमार उर्फ पिन्टू बिन्द (24 वर्ष), निवासी शाहापुर थाना खेतासराय है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली।