अरथूना: जोलाना के बाबाकुआँ जंगल में लगी भीषण आग, क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल
अरथूना क्षेत्र के जौलाना के पास बाबा कुआ जंगल मे विगत दो दिन से आग भीषण लगने का मामला सामने आया हे। शनिवार सुबह 4 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने बताया की वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठामे का आरोप लगाया हे। वही विभागीय टीम दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंची एवं आग बुझाने का प्रयास जारी हे। बढ़ती हुई आग से आसपास क्षेत्र मे डर ओर भय का माहौल बन गया हे।