देवघर: कुंडा थाना पुलिस ने लूटपाट के एक मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों किया गिरफ्तार एसडीपीओ ने दी जानकारी
कुंडा थाना पुलिस ने लूटपाट के एक मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया टोटो, मोबाइल फोन, चार ई-रिक्शा बैटरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने प्रेस वार्ता कर बुधवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी दी।