मैहर जिले के बेरमा मे शनिवार रात एक दर्दनाक घटना में खेत की रखवाली कर रहे किसान बलदेव साहू उम्र 53 वर्ष की सांप के काटने से मौत हो गई। इलाज के लिए रीवा ले जाते समय रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।