बेंगाबाद: भाजपा के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सुभाष इंस्टीट्यूट में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
बेंगाबाद रोड के सुभाष इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में गुरुवार को 12 बजे भाजपा की ओर से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम किया गया। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शालिनी बैसाखिहार एवं भाजपा के नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया ।