भोपाल के एमपी नगर जोन 1 में एक प्रेस की बिल्डिंग से जुआ खेलते क्राइम ब्रांच ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से दाव पर लगे 4.21 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। एसीपी सुजीत तिवारी ने बताया कि लंबे समय से एक प्रेस की बिल्डिंग में संदिग्ध गतिविधि संचालित होने की सूचना मिल रही थी। पूरी तस्दीक के बाद प्लानिंग के तहत दबिश दी।