9 जुलाई को पुरोला और 10 जुलाई को बड़कोट राजकीय इंटर कॉलेज में जन सेवा शिविर लगेगा। यहां सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदन का मौका मिलेगा। संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे जो समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। सभी से शिविर में आने की अपील की गई है।