गोरखपुर पेट्रोलियम कंपनी से सेवानिवृत अधिकारी से 1.67 करोड़ रुपये की साइबर जालसाजी के मामले में जांच तेज हो गई है। हाई-प्रोफाइल ठगी की जांच के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी शनिवार को साइबर थाने पहुंचे और अब तक की जांच की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि रकम विदेश के खातों में भी ट्रांसफर की गई है, जिस कारण आईबी ने भी मामले की सक्रियता से जांच शुरू कर दी है