फारबिसगंज: फारबिसगंज के दसआना कचहरी में राजस्व कर्मचारी के नहीं आने से आमजन परेशान
फारबिसगंज के दसआना कचहरी में ताला लटका रहने से आमजन परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने बताया की पिछले कुछ दिनों से राजस्व कर्मचारी नही मिल रहें हैं. इस बात को लेकर अधिकारियों से भी वार्ता हुई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया परिमार्जित जमाबंदी को आनलाइन अपडेट करने आदि कार्य बाधित पड़ा है.