गिरिडीह: पहाड़ीडीह में रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सदर अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह में रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौ,त हो गई। बुधवार को 12 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृ,तक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह बैनी गोपालक के पुत्र थे।