पंचपकड़ी थाना क्षेत्र के खड़हनिया गांव में बुधवार को हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खड़हनिया गांव निवासी उमेश साह और गौरी महतो के रूप में की गई है। बता दें कि बुधवार को दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी और लाठी डांटे चले थे।