थानेसर: धान खरीद में हो रहा है बड़ा घोटाला, कल तरावड़ी और करनाल अनाज मंडी का भकियू नेता गुरनाम चढूनी करेंगे निरीक्षण
भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि धान खरीद में बड़ा घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि करनाल की तरावड़ी और करनाल अनाज मंडी में खरीद व उठान का काम बंद कर दिया गया है। इसी को लेकर कल सभी किसान तरावड़ी और करनाल अनाज मंडी में पहुंचेंगे। और वह भी दोनों अनाज मंडियो का निरीक्षण करेंगे।