डेरापुर: हवासपुर गांव के पास दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला, पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट, तहरीर पर केस दर्ज
मंगलपुर थाना क्षेत्र के हवासपुर गांव निवासी महाराज निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सेंगुर नदी पुल के पास प्रेशर धुलाई और पान मसाले की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।पीड़ित के अनुसार लगभग दो दिन पहले जैतापुर गांव निवासी पुत्तू सिंह उनकी दुकान पर नशे की हालत में आया और गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। मना करने और यह समझाने प