मुरैना नगर: सम्पू का पुरा के पास सड़क पर अचानक दौड़ा कुत्ता,पल भर में बिखर गई रफ्तार,बाइक फिसलते ही माँ-बेटा पहुंचे जिला अस्पताल।
मुरैना के बघपुरा निवासी 21 वर्षीय राज सिंह तोमर अपनी 45 वर्षीय मां ऊषा तोमर को आज बाइक से ग्वालियर ले जा रहे थे।माता बसैया थाना क्षेत्र के सम्पू का पुरा गांव के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। टक्कर के बाद बाइक गिर गई और मां-बेटा घायल हो गए।ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां भर्ती कर इलाज जारी है। हालत फिलहाल स्थिर बताई गई।