धनौरा: मंडी धनौरा शेरपुर चुंगी के पास विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरा, आग लगी, अफरा-तफरी मची, टला बड़ा हादसा
मंडी धनौरा के शेरपुर चुंगी चौराहे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 7:15 बजे 11 हजार वोल्ट की हाईवोल्टेज विद्युत लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। तार गिरने के बाद सड़क किनारे लगे एक सूखे पेड़ में आग लग गई। देखते ही देखते पेड़ धू-धूकर जलने।