चौमूं: चोंमू शहर में पानी बिजली को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Chomu, Jaipur | Jun 21, 2024 चौमूं शहर स्थित तहसील कार्यालय के सामने आज शुक्रवार को कांग्रेस विधायक डॉ. शिखा मील बराला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती और पानी की समस्या को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। यह विरोध-प्रदर्शन करीब 2 घंटे तक चला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ तंज कसा और अघोषित बिजली कटौती और पानी की समस्या के समाधान करवाने की मांग की गई।