फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने क्रूरता पूर्वक ले जा रहे 27 पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, मामला दर्ज किया गया
शनिवार समय लगभग सुबह के 10:00 बजे प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर हरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया दशमेश ढाबे के पास टीम चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक ट्रक को पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और ट्रक को पकड़ लिया पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला ट्रक में क्रूरता पूर्वक 27 पशु भरे हुए हैं