लैंसडाउन में राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चोरी मामले पर UKD का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, पारले-जी के डिब्बे से बना पुतला बना चर्चा का विषय
लैंसडाउन: राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में हुई चोरी की घटनाओं के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन विधानसभा के सिसल्डी क्षेत्र में भाजपा सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कुलदीप रावत और मनीष खंतवाल ने किया, जिसमें अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
हालांकि प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा पुतले को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में कथित तौर पर पारले-जी बिस्कुट की खाली पेटी से तैयार पुतला दिखाई दे रहा है। इसे लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे सीमित संसाधनों के बावजूद विरोध दर्ज कराने का प्रतीक बता रहे हैं, तो कुछ इसे UKD की आर्थिक स्थिति पर तंज के रूप में देख रहे हैं।
#followerseveryone #UttarakhandNews #highlightseveryone @top fans जागो उत्तराखंड Kuldeep Singh Rawat Yashpal Negi उक्रांद UKD मोहन बिष्ट मूलनिवासी Negi Arun Negi