इसुआपुर: केरवा और लौवा गांव के चार शख्स अमेठी में बस दुर्घटना में घायल
Ishupur, Saran | Jul 9, 2024 इसुआपुर के केरवा और लौवा गांव के चार शख्स अमेठी में बस दुर्घटना में घायल हो गए। केरवा गांव निवासी राजद नेता अशोक कुमार यादव ने बताया कि बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर मशरक आ रहीं थीं कि अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें केरवा के भीम कुमार,अमरेश कुमार, कपिल कुमार और लौवा के अनिल कुमार घायल हो गए।